फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दोपहिया वाहनों के लिए बंद किया जोगीवाड़ा का फुटब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में मैक्लोडगंज-खड़ा डंडा मार्ग पर सड़क धंसने के बाद नगर निगम की ओर से हाल ही में पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटब्रिज तैयार किया गया है। इस पर अब लोहे के एंगल लगाकर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। उमर उजाला में छपी खबर (पैदल पुल पर दौड़ा रहे दोपहिया वाहन) शीर्षक से खबर छपने के बाद नगर निगम हरकत में आया और कार्रवाई करते हुए पुल से दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी है।
विज्ञापन

खड़ा डंडा मार्ग जोगिवाड़ा के पास पूरी तरह से धंस गया है, जिसके कारण लोग वहां से पैदल भी नहीं गुजर सकते थे। इसको देखते हुए नगर निगम ने वहां लोहे के फुटब्रिज का निर्माण करवाया, लेकिन उस पुल को लोगों ने अपने दोपहिया वाहनों के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। इससे वहां खतरा बढ़ गया था। नगर निगम के पूर्व मेयर एवं पार्षद देवेंद्र जग्गी ने कहा कि जोगिवाड़ा में फुटब्रिज के दोनों ओर लोहे की रॉड लगाकर वाहनों के लिए पुल को बंद कर दिया है। अब वहां केवल लोग पैदल ही चल सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें