फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जेई पर पत्नी-बेटे पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप

Sun, 08 Nov 2026 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी की पंचायत गदियाड़ा के गांव ब्रोहल में एक गंभीर घरेलू विवाद सामने आया है। आरोप है कि पंचरुखी विकास खंड में जेई के पद पर तैनात सुरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी सपना और बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में मां और बेटा दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पत्नी और बेटे की ओर से दी शिकायत के आधार पर पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कुमार का पत्नी सपना के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र कुमार ने पहले पत्नी सपना पर वार किया।
बीच-बचाव करने आए उनके बेटे को भी आरोपी ने तेजधार हथियार से घायल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुरेंद्र कुमार तत्काल मौके से भाग गया। पीड़ित सपना और उनके बेटे ने पंचरुखी पुलिस थाने में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार रात को ही घायल मां और बेटे की चिकित्सीय जांच सुनिश्चित कराई। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि घायल सपना और उनके बेटे को आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पुलिस की टीमें आरोपी सुरेंद्र कुमार को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें