राजा का तालाब (कांगड़ा)। एकल अभियान संस्कार शिक्षा की ओर से संभाग उत्तर अंचल नूरपुर के तहत तलाड़ा में भजन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मंच प्रदान कर उनके भीतर छिपे हुनर को सामने लाना रहा। संभाग उत्तर हिमाचल के संस्कार शिक्षा अध्यक्ष स्वरूप गुलियाल ने बताया कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने, कुरीतियों के प्रति जागरूकता और महिलाओं को उनके सम्मान और अधिकारों के प्रति सजग करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में एकल अभियान के अंचल नूरपुर के उपाध्यक्ष सालिगराम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। अंतिम परिणाम में जसूर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। पट्टा जटिया की टीम ने दूसरे स्थान पर रही। तीसरा स्थान राजा का तालाब की टीम को मिला। विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को आयोजकों ने सम्मानित किया। इस मौके पर अंचल अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अंचल कार्यालय प्रभारी कोमल शर्मा, अभियान प्रमुख रजनी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संभाग एकल विद्यालय होते हैं। जहां बाल संस्कारों पर कार्य किया जाता है। संवाद