फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन को जलशक्ति विभाग ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ग्राम पंचायत सोकणी दा कोट में स्थित मनूणी खड्ड पर निर्माणाधीन एक पावर प्रोजेक्ट की खनन गतिविधियों के कारण जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंच रहा है। इसके चलते विभाग ने संबंधित प्रोजेक्ट प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। स्थानीय पंचायत ने इस बारे में उपायुक्त कांगड़ा को भी शिकायत पत्र सौंपा है। पंचायत प्रधान अमर सिंह और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन यहां मनूणी खड्ड पर खनन गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। खड्ड में बड़ी-बड़ी चट्टानों और पत्थरों को मशीनों के जरिये तोड़ा जा रहा है। जिससे आने वाली बरसात के समय बाढ़ का खतरा रहेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही पावर प्रोजेक्ट के निर्माण में बड़ी संख्या में मजबूर काम कर रहे हैं लेकिन यहां पर उनके लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। श्रमिक खड्ड और इसके आसपास शौच कर रहे हैं। जिससे पेयजल योजनाओं के स्रोत दूषित हो रहे हैं। आने वाले समय में संबंधित गांवों में दूषित पेयजल के सेवन से बीमारियां फैल सकती हैं। इसलिए इस मामले में उचित संज्ञान लिया जाए।
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि इस बारे में जलशक्ति विभाग को मौके पर जाकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने कहा कि अधिशासी अभियंता की अगुवाई में विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया था। पेयजल स्कीम को पहुंच रहे नुकसान को लेकर संबंधित कंपनी को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें