फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई शाहपुर के छात्रों को फील्ड में प्रशिक्षण देगा जल शक्ति विभाग

Tue, 12 Nov 2024 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर : पठानिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। आईटीआई शाहपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को अब जल शक्ति विभाग का शाहपुर मंडल फील्ड में ले जाकर प्रशिक्षण देगा। आईटीआई शाहपुर के तीसरे कौशल दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की उपस्थिति में आईटीआई शाहपुर और जल शक्ति विभाग शाहपुर मंडल के बीच इस बाबत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
धर्माणी ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उप मुख्य सचेतक और स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से पहली बार ऐसा हो रहा है कि आईटीआई में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के कौशल विकास को लेकर कोई सरकारी विभाग ऑन फील्ड प्रशिक्षण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों को भी इस प्रकार के प्रस्ताव बनाकर आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के कौशल विकास को लेकर योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन


विभाग और प्रशिक्षणार्थी दोनों होंगे लाभान्वित : केवल
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस तरह के प्रस्ताव पर काम करने के लिए वे लंबे समय से सोच रहे थे। जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पिछले दिनों धर्मशाला में हुई बैठक में उन्होंने यह सुझाव विभाग को दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे यहां बड़ी संख्या में युवा हर वर्ष आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, लेकिन ऑन फील्ड काम करने का अनुभव न होने की वजह से अपने ट्रेड में आग काम नहीं कर पाते।
उन्होंने कहा कि विभाग के साथ काम करने से जहां उन्हें काम करने का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। वहीं इन प्रशिक्षुओं की सेवाओं से विभागों को अपने काम के लिए पर्याप्त मानव बल उपलब्ध होगा, जिससे विभाग को भी लाभ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य विभागों का सहयोग भी इस काम के लिए लिया जाएगा।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण
आईटीआई शाहपुर में फिटर, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन और सर्वेयर के ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को इसका लाभ होगा। इसके बाद आईटीआई शाहपुर में पढ़ने वाले छात्र जल शक्ति विभाग मंडल शाहपुर के माध्यम से फील्ड उपकरण और मशीनरी संचालित करने का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें