फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जयसिंहपुर में घर-घर जाकर होगी टीबी की स्क्रीनिंग, अस्पताल को मिली आधुनिक एक्सरे मशीन

Wed, 08 Jul 2026 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र में अब टीबी की स्क्रीनिंग घर-घर जाकर की जाएगी। सरकार ने नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर को 15 लाख रुपये की आधुनिक हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की वैन घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करेगी, जिससे अस्पताल देरी से पहुंचने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह बात आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंगलवार को अस्पताल में इस मशीन का लोकार्पण करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हाल ही में चार नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है और सभी पीएचसी में डॉक्टर तैनात हो चुके हैं। जल्द ही यहां हड्डी रोग और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात किए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि अस्पताल में डायलिसिस और ब्लड बैंक के उपकरण पहुंच चुके हैं, जबकि सीटी स्कैन सुविधा के लिए प्रयास जारी हैं। 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एसटीपी प्लांट के बाद अस्पताल में 50 बेड की सुविधा शुरू हो जाएगी। क्षेत्र में बीएमओ कार्यालय भी स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यादविंद्र गोमा ने कहा कि विभिन्न स्वास्थ्य उप-केंद्रों के निर्माण के लिए 2.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनका कार्य जल्द शुरू होगा। इसके अलावा, पीएचसी रोपड़ी और रूपनगर अस्पताल भवन के लिए बजट स्वीकृत कराया गया है। इस अवसर पर एसडीएम संजीव ठाकुर, बीडीओ सिकंदर कुमार और बीएमओ डॉ. वरुण सूद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें