फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जगजीवन पाल गुट ने विस चुनाव की नीतियों पर की चर्चा

Mon, 10 Aug 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। रविवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुग्गा मंदिर सलोह के परिसर में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं दो बार के विधायक जगजीवन पाल के समर्थकों ने बैठक की। बैठक में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक नीतियों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं के अनुसार यह सिर्फ एक राजनीतिक बैठक नहीं, बल्कि संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और क्षेत्र के बेहतर भविष्य पर सामूहिक चिंतन का अवसर रहा। इससे विधानसभा क्षेत्र की राजनीति का पारा एक बार फिर चढ़ गया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य स्पष्ट है क्षेत्र की आवाज मजबूत हो, जनता के मुद्दे प्राथमिकता बनें और आने वाला समय विकास एवं जनहित की नई दिशा लेकर आए।
उल्लेखनीय है कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के दो गुट बन चुके हैं। एक गुट वर्तमान मुख्यमंत्री के करीबी एवं राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान का है और दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के करीबी पूर्व विधायक जगजीवन पाल का है।
विज्ञापन

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जगजीवन पाल का टिकट कट जाने के बाद उन्होंने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ा था। इस कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी में वापसी हुई थी।
इस बैठक में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि सिंह धरवाल, कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुनील शर्मा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित कटोच, वर्तमान युवा कांग्रेस अध्यक्ष निखिल गौतम, कांगड़ा-चंबा सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर मोहित कटोच, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह, गगन कुमार, लेख राज, पूर्व जिला पार्षद ध्रुव सिंह, वर्तमान बीडीसी सदस्य सोंकी राम, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पुरुषोत्तम धीमान, परितोष गुप्ता, जेसी भारद्वाज, ऋषि मंडयाल व कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें