फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पैरापिट से बाइक टकराने से आईटीआई प्रशिक्षु की मौत

Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस थाना के तहत कुल्थी चौक पर सोमवार देर रात बाइक के पैरापिट से टकराने से चालक 21 वर्षीय युवक रजत की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर पीछे सवार 18 वर्षीय अक्षित घायल हो गया। दोनों युवक आईटीआई के प्रशिक्षु बताए जा रहे हैं। मृतक रजत जलाड़ी, दौलतपुर का रहने वाला था और अक्षित भी इसी गांव का है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। घायल अक्षित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस को घायल युवक अक्षित ने बताया कि वे दोनों एक जागरण से लौटने के बाद बाइक में पेट्रोल भरवाने रानीताल गए थे। वापसी के दौरान बाइक रजत चला रहा था, जो तेज रफ्तार में था। कई बार कहने पर भी वह गति कम नहीं कर रहा था। दौलतपुर के पास नियंत्रण खोने से बाइक पैरापिट से टकरा गई। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और एसएचओ कांगड़ा संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है। घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें