फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ग्रामीणों का इंतजार बढ़ा, दोबारा होगा चीलगाड़ी-रोड़ीकुट सड़क का टेंडर

Wed, 04 Jun 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के सकोह के साथ लगते रोड़ीकुठ क्षेत्र के ग्रामीणों को पक्की सड़क लिए अब और इंतजार करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुराने ठेकेदार को टेंडर रद्द करने के बाद अब इसका दोबारा टेंडर किया जाएगा। इसके लिए विभाग को सभी औपचारिकताएं पूरी करने और टेंडर प्रक्रिया के लिए थोड़ा समय और लग जाएगा। इससे इस बरसात में भी लोगों को चीलगाड़ी-रोड़ीकुट सड़क के पक्का होने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के 100 से अधिक परिवारों ने सड़क सुविधा से जुड़ना था, लेकिन पिछले आठ साल से लोगों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने कहा कि अब विभाग ने दोबारा टेंडर करने की प्रक्रिया शुरू की है। अब इसकी लागत डेढ़ करोड़ से दो करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। एक साल के अंदर इस सड़क को पक्की कर लोगों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें