चढ़ियार (कांगड़ा)। धार क्षेत्र के सिविल अस्पताल चढियार में पर्ची बनाने का शुल्क 10 रुपये तय कर दिया है, जिसे अब 20 मार्च से लागू किया जाएगा। नागरिक अस्पताल चढियार के डॉ. मितुल राणा ने बताया कि आरकेएस की अगस्त माह में बैठक हुई थी। इसमें यह फैसला लिया गया था।
अब इस फैसले को 20 मार्च से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक बार पर्ची बनाने पर 15 दिन तक इसकी वैधता रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अब अस्पताल में ईसीजी टेस्ट करवाने के लिए भी 50 रुपये मरीज को देने होंगे। विदित है कि सिविल अस्पताल चढियार धार क्षेत्र में एक मात्र अस्पताल है और यहां के ग्रामीणों के पास इस अस्पताल के अतिरिक्त और कोई भी विकल्प नहीं है। संवाद