फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निक्की जिनी गोजरी...गीत पर इशांत भारद्वाज ने नचाए लोग

Mon, 20 Jan 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा के गांव बाग टीका इच्छी में रविवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। संध्या में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान गायक इशांत भारद्वाज ने निकी जिन्नी गोजरी, कुडमेट और अन्य गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या में सबसे पहली प्रस्तुति अनुरागिनी ठाकुर ने शिव के भजन के साथ दी।
विज्ञापन

संध्या में प्रदेश का शर्मा बैंड हमीरपुर से सन्नी शर्मा, शशि शर्मा, परविंदर, अभिषेक, पंकज और अमित ने गायकों को दी जाने वाली प्रस्तुतियों को चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में राज जेरी, भजन गायक पम्मी ठाकुर, सौरभ शर्मा, विक्रम, सुरेंद्र कपूर, संदीप कपूर, राकेश ठाकुर और राजेश ने प्रस्तुति से समां बांध दिया। इसके अलावा राकेश ठाकुर, जानवी चौधरी, शिवा जलोटिया, कमल सरोच, अशोक कुमार सहौड़ा, डांसर टिंकू विहान, देशराज राणा, चंद्र भारद्वाज, डीआर सागर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य राजकुमार, उप प्रधान इकबाल गुलेरिया, अभय वर्मा और अंशु धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें