फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ईरान के मिर्जा ने बड़ी, हामिद ने जीती छोटी माली

Fri, 22 May 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जरपाल के पंजपीरी मेले में कमेटी के साथ छोटी माली कि कुश्ती के पहलवान (फोटो : संवाद)
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां क्षेत्र के जरपाल गांव में आयोजित प्रसिद्ध ऐतिहासिक मां पंजपीरी छिंज मेले में बड़ी और छोटी माली ईरान के पहलवानों ने जीती। देश-विदेश के नामी पहलवानों की कुश्तियां देखने के लिए दर्शक रात नौ बजे तक दंगल मैदान में डटे रहे। मेले की बड़ी माली ईरान के मिर्जा पहलवान ने उत्तर प्रदेश के विनायक को पटखनी देकर अपने नाम की। छोटी माली ईरान के ही हामिद पहलवान ने कोहाली के साहिल पहलवान को पछाड़ कर जीती। इसमें नगरोटा सूरियां के पूर्व उपप्रधान सुखपाल गोगी बतौर मुख्यातिथि जबकि सेंट रुद्राक्ष काॅन्वेंट स्कूल खब्बल कथोली के एमडी स्वर्ण सिंह राजपूत बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ी माली के विजेता को 1.71 लाख और छोटी माली के विजेता को 1.51 लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा दो कुश्तियां 71-71 हजार, दो कुश्तियां 51-51 हजार रुपये इनाम वाली करवाई गईं। वहीं, पांच कुश्तियां 31-31 हजार व तीन कुश्तियां 21-21 हजार रुपये की करवाई गईं। मेला कमेटी के प्रधान कै. करतार सिंह ने संयोजक मुख्तियार सिंह, कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह, कमेटी हेड और पूर्व प्रधान कैप्टन रमेश सिंह सहित आसपास के ग्रामीणों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें