भ्रान्ता पंचायत के गांव पट्ट छिंज मेले में विजेता पहलवानों को पुरस्कार देते पंचायत प्रधान राज ध
बरियाल (कांगड़ा)। क्षेत्र की पंचायत खब्बल में पीर फ्लाही मेले का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान दंगल की बड़ी माली इरान के पहलवान हमीद ने जीती। उन्होंने कोहाली के पहलवान साहिल को हराया। बड़ी माली विजेता को 65 हजार रुपये नकद और एक बलटोही इनाम में दी गई। उपविजेता पहलवान को 60 हजार रुपये नकद और एक बलटोही इनाम दी गई।
मेले में समाजसेवी और भाजपा नेता संजय गुलेरिया मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने मेला कमेटी को 11 हजार रुपये नकद राशि सहयोग दिया। मेले के दूसरे दिन केवल महिलाएं ही मेले में खरीदारी करती हैं। नगरोटा सूरियां ब्लॉक पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं मेला कमेटी संयोजक धीरज अत्री ने मेला कमेटी की ओर से मेले में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन और सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद किया। संवाद