टांडा प्रीमियर लीग के दूसरे राउंड में मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए। आयोजक
- फोटो : संवाद
टांडा (कांगड़ा)। टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रही टांडा प्रीमियर लीग में रविवार को पहला मैच टांडा वॉरियर्स-8 और आईपीएच वॉरियर्स-8 के बीच खेला गया। इसमें आईपीएच की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टांडा वॉरियर्स ने शानदार बैटिंग करते हुए छठे ओवर में लक्ष्य को हासिल कर जीत मैच जीता। मैन ऑफ द मैच चिराग बने। दूसरा मैच डरमा-8 और स्पार्टन सोल्जर-8 के बीच खेला गया। इसमें डरमा की टीम ने 65 रन का लक्ष्य रखा।
स्पार्टन सोल्जर ने पांचवें ओवर में जीत दर्ज कर ली। शानदार बल्लेबाजी के लिए रोबिन अजीत मैन ऑफ द मैच बने। तीसरा मैच बैक बैंचर्स और प्रधान-8 के बीच खेला गया। प्रधान-8 ने पहले खेलते हुए 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैक बैंचर्स-8 की टीम 35 रन में आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अजय बने।