फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने रेट लिस्ट न लगाने पर नौ दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। फल-सब्जी की दुकानों पर रेट लिस्टें न लगाकर मोटा मुनाफा कमा रहे दुकानदारों पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने फल-सब्जी की दुकानों पर रेट लिस्ट न लगाकर दुकानदारों की ओर से मनमाफिक दाम वसूलने का मसला प्रमुखता के साथ उठाया था। इसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए जिले में कई दुकानों का औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
बुधवार को सब्जी की दुकानों पर रेट लिस्ट का निरीक्षण करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने कांगड़ा, घुरकड़ी, मटौर, वीरता और चैतड़ू में औचक निरीक्षण किया। बार-बार मूल्य सूची न लगाने की हिदायतें देने के बावजूद न मानने वाले सब्जी विक्रेताओं के चालान काटकर उनकी सब्जियां जब्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सिंह के नेतृत्व में बाजारों में उतरी टीम की कार्रवाई से सब्जी बिक्रेताओं में हड़कंप मच गया। निरीक्षण किराना की दुकानों में भी किया गया। विजय सिंह ने बताया कि भविष्य में किसी विक्रेता ने साफ शब्दों में मूल्य सूची न लगाई होगी, तो विभाग और कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मूल्य सूची न लगाने वाले नौ दुकानदारों के चलान काटे और दो क्विंटल 49 किलो सब्जी जब्त की गई। विभाग की इस कार्रवाई की दौरान विभागीय अधिकारी विक्रम ठाकुर, सुरेश ठाकुर, महिंद्र धीमान, और अभिमन्यु शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें