फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पूर्व सैनिक की झुलसने से मौत के मामले की जांच शुरू

Wed, 29 May 2024 02:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। खुंडियां में आग से झुलसे पूर्व सैनिक की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना खुंडियां के तहत 78 वर्षीय मल्ली राम पुत्र भूरी सिंह निवासी गांव छिड़ खरियाना, खुंडियां की खेतों में सोमवार को आग से झुलसने के कारण मौत हो गई थी। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर परिजनों और अन्य रिश्तेदारों के बयान कलमबद्ध किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि खुंडियां थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग खेतों में जंगल की आग से नर्सरी को बचाने के लिए गया था, इस दौरान झुलसकर वह खाई में गिर गया। टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें