फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई शाहपुर में 8 से 14 अगस्त तक होगी प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 06 Aug 2026 08:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आठ से 14 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य रवि कुमार ने बताया कि नए एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी आठ से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर शुल्क जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

पंजीकृत अभ्यर्थियों को आठ से 11 अगस्त (पूर्वाह्न 11 बजे तक) आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित आईटीआई में जमा करवाने होंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे के बाद संस्थान स्तर पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके उपरांत 12 से 14 अगस्त तक रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग का आयोजन होगा। प्रधानाचार्य ने अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय मूल प्रमाण पत्र, अंक तालिकाएं और पहचान पत्र साथ लाने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें