धर्मशाला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दाड़ी, धर्मशाला में 27 सितंबर को युवाओं के लिए रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। इस दिन बॉन न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड सोनीपत और कॉन्टिनेंटल कंपनी गुरुग्राम की ओर से संयुक्त रूप से परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
आईटीआई धर्मशाला के प्राचार्य राजेश कुमार पुरी ने बताया कि साक्षात्कार में आईटीआई एनसीवीटी प्रशिक्षित युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। इनमें फूड प्रोडक्शन जनरल सहित अन्य ऑल ट्रेड्स के प्रशिक्षु पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 21 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को 27 सितंबर को प्रातः 10 बजे तक संस्थान में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, आईटीआई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल और छायाप्रति साथ लानी होगी। यह साक्षात्कार केवल हिमाचल प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।