फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एक माह में नहीं लग पाईं 200 मीटर रास्ते पर इंटरलॉक टाइलें

Sat, 19 Jul 2025 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला के सकोह वार्ड में इंटरलॉक टाइल लगाने का अधूरा काम। -संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 9 सकोह में 200 मीटर लंबे रास्ते पर इंटरलॉक टाइल बिछाने का काम एक माह से अधूरा पड़ा है। इस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। वहीं वाहन चालकों को अपने वाहन घर से दूर खुले स्थानों पर खड़े करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजीव, राजीव, दिनेश और नीरज ने बताया कि ठेकेदार की लेबर एक दिन काम करती है और अगले दो दिन गायब रहती है। जब भी लोग शिकायत करते हैं तो कुछ दिन काम शुरू होता है और फिर ठप पड़ जाता है। अधूरे रास्ते पर बिखरे कंक्रीट और निर्माण सामग्री से स्कूली बच्चों के फिसलने और चोट लगने का खतरा बना हुआ है।
लोगों ने नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए काम जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मात्र 200 मीटर रास्ते के लिए एक माह का इंतजार अब असहनीय हो गया है।
विज्ञापन

उधर, पार्षद सुषमा रंधावा ने बताया कि लोगों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग नगर निगम में की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें