फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैंकों को लक्ष्यों की पूर्ति और सीडी रेशो बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलआरसी), समन्वय समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने की। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।
बैठक में बैंकों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा अब तक की उपलब्धियों की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों ने ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही आगामी समय में लक्ष्यों की पूर्ति और कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए कार्य योजना पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

एडीसी ने सभी बैंक को अपनी सीडी रेशो बढ़ाने के लिए प्लान तैयार करने के लिए कहा। इसके साथ सभी बैंक अधिकारियों को शिक्षा ऋण एवं कृषि ऋण बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य जिला अग्रणी प्रबंधक कांगड़ा पृथ्वी रणवीर ने बताया जिला कांगड़ा के ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक ऋण योजना का लक्ष्य 7322.28 करोड़ रुपये था, जिसे मार्च तिमाही के अंत तक बैंकों ने 8158.75 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके 111.42 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एजीएम पीएनबी भरत कैलाश चंद्र ठाकुर, डीडीएम नाबार्ड हिमांशु साहू, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कांगड़ा पृथ्वी रणवीर, एजीएम आरबीआई शिमला आशीष कुमार शर्मा, निदेशक आरसेटी मदन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें