कांगड़ा। भारी बरसात और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए नंदरूल मार्ग का एपीएमसी अध्यक्ष नीशू मोंगरा ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मार्ग से मलबा हटा दिया गया है लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से नंदरूल और राजल के ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नीशू मोंगरा ने अधिकारियों को तुरंत क्रेटवॉल लगाकर बस सेवा बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होते ही समेला से कांगड़ा बाईपास तक टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद