फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रागिनी और सीमा ने जाना जेपी नड्डा का कुशलक्षेम

Fri, 04 Sep 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात करती हुई जिलाध्यक्ष रागिनी रुकवाल।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के संगठनात्मक जिला पालमपुर की अध्यक्ष रागिनी रकवाल और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा चौधरी ने नई दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। नेत्रियों ने केंद्रीय मंत्री का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की। रागिनी रकवाल ने बताया कि प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें