फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रशिक्षु इंजीनियरों को बताया एआई का महत्व

Sun, 23 Aug 2026 06:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। राजकीय पॉलिटेक्निक कांगड़ा के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एआई इंजीनियर का रोडमैप उद्योग के लिए आवश्यक कौशल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सफल कॅरिअर प्रोफाइल का निर्माण विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उपलब्ध कॅरिअर अवसरों, आवश्यक तकनीकी कौशल, उद्योग की अपेक्षाओं तथा भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना है।
विज्ञापन



सीनियर एआई इंजीनियर भूपेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सफल कॅरिअर बनाने के लिए आवश्यक कौशल, व्यावहारिक ज्ञान, नवीनतम तकनीकों तथा उद्योग उन्मुख तैयारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के व्याख्याता इंजीनियर अविनाश शर्मा की ओर से विभागाध्यक्ष एनके सिपहिया के समन्वय से किया गया। इस अवसर पर कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से प्रधानाचार्य आरएस बरवाल का आभार व्यक्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें