ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी ने वार्ड नंबर 4 और 5 को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण कर ठेकेदार को निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिया निर्माण के कारण यह मार्ग लंबे समय से बंद है जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग पर नगर परिषद की टीम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सोम किरण, उपाध्यक्ष दीप्ति शर्मा, पार्षद नीरज शर्मा और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग भी मौजूद रहे। संवाद