फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्यार्थियों को बताए बाल अधिकार और कानूनी प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच स्कूलों में करवाए गए कानून जागरूकता सत्र
विज्ञापन

पोक्सो अधिनियम और बाल संरक्षण कानूनों की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों से भी करवाया अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शनिवार को जिला कांगड़ा की पांच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में कानूनी जागरूकता सत्र करवाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण और बच्चों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजोल, टंग नरवाना, चड़ी और घरोह में जागरूकता कार्यक्रम करवाए गए। इनका संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कांगड़ा स्थित धर्मशाला हकीकत ढांडा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर. मिहुल शर्मा, मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट धर्मशाला वरुण और पैनल अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

अभियान की थीम 'मेरा बचपन, मेरा अधिकार' और 'कानून जानो, बचपन बचाओ' के तहत वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) और विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका के बारे में बताया। इसके अलावा नालसा की बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना, 2024 के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया गया कि आपातकालीन स्थिति या कानूनी सहायता की जरूरत पड़ने पर नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पोक्सो ई-बॉक्स के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें