फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा वैली कार्निवल से पहले होगी इंद्रूनाग की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में 28 सितंबर से शुरू होने वाले कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन बारिश के देवता इंद्रूनाग की शरण में जाएगा। खनियारा स्थित इंद्रूनाग मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा- अर्चना के बाद कांगड़ा वैली कार्निवल का आगाज होगा। दरअसल मान्यता है कि विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में किसी बड़े आयोजन से पूर्व इंद्रूनाग मंदिर में हाजिरी लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

एचपीसीए के क्रिकेट मैदान में भी मैचों के आयोजन से पूर्व इस मंदिर में पूजा-अर्चना होती है। इसी मान्यता को अब जिला प्रशासन भी आगे बढ़ाएगा। ताकि पांच दिवसीय कांगड़ा वैली कार्निवल में मौसम कोई खलल न डाले। 28 सितंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का शुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार करेंगे। जबकि 2 अक्तूबर को कार्निवल का समापन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। कांगड़ा वेली कार्निवल के दौरान संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालीवुड, पंजाबी और हिमाचल के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन से पूर्व इंद्रूनाग मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। ताकि कार्निवल में मौसम का कोई खलल न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें