फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खनियारा में इंद्रुनाग छिंज मेला 28 से, प्लॉट की निशानदेही की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
खनियारा में इंद्रूनाग छिंज मेले के लिए मैदान की प्लॉटिंग करते मेला कमेटी के पदाधिकारी। -स्रोत:
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-15 खनियारा गांव में होने वाले ऐतिहासिक इंद्रूनाग छिंज मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन दिवसीय मेला 28, 29 और 30 मार्च तक चलेगा। शनिवार को धूप खिलते ही मेला मैदान में दुकानों और झूलों के लिए प्लॉट की निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

मेला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन लव छेत्री और इंजीनियर देशराज पठानिया ने बताया कि दुकानों के लिए प्लॉट के दाम और पहलवानों को दी जाने वाली इनाम राशि पर निर्णय लेने के लिए रविवार सुबह 10 बजे कमेटी की बैठक बुलाई गई है। मेले के सफल आयोजन के लिए इंद्रूनाग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी।
मेले के दौरान आयोजित होने वाले दंगल में उत्तर भारत के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कैप्टन ईश्वर सिंह, कैप्टन प्रशोत्तम सिंह, कैप्टन शिवराज थापा व राकेश खरोटिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रशासन और कमेटी द्वारा दुकानदारों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें