फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटैहल में बनेगा इंडोर बैडमिंटन कोर्ट : गोमा

Mon, 09 Jun 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
खिलाडियों को सम्मानित करते हुए यादविंद्र गोमा । आयोजक
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता सुजल शर्मा को रविवार को आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने किया सम्मानित किया है। इस दौरान गोमा ने कहा कि टटैहल क्षेत्र में शीघ्र ही एक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही उन्होंने सुजल शर्मा को बैडमिंटन किट और आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की। सुजल ने आईटीआई पपलोग, मंडी में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांगड़ा टीम की ओर से खेलते हुए एकल का खिताब जीता है। इसके बाद आयुष एवं खेल मंत्री ने अपने निजी निवास पर विशेष रूप से आमंत्रित कर सुजल शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने सुजल के साथ उनके साथी खिलाड़ियों सर्व जमयाल, जावेद अली, मयंक, कार्तिक और शिवांग को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें