फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच के विरोध में निकलेगी तिरंगा यात्रा

Thu, 04 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/धर्मशाला (कांगड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय शर्मा ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के 19 मार्च को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित भारत-पाक मैच के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


सौरभ वन बिहार से 11 फरवरी को शुरू होने वाली दो दिवसीय यात्रा को शहीद सौरभ कालिया के पिता एनके कालिया हरी झंडी देकर शुरू करेंगे, जबकि यात्रा का पहला ठहराव शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा के पैतृक गांव डाढ में होगा। 12 फरवरी को यह यात्रा धर्मशाला स्थित शहीद स्मारक में समाप्त होगी। इसके बाद 13 फरवरी को 10 से पांच बजे तक शहीद स्मारक में आंशिक भूख हड़ताल होगी।

यदि भारत-पाक मैच को रद्द या फिर यहां से कहीं ओर ट्रांसफर न किया गया तो पाक टीम के विरोध स्वरूप जब तक टीम धर्मशाला में रुकेगी, शहीद स्मारक धर्मशाला में शांतिप्रिय तरीके से भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी। भारत-पाक के बीच यदि वार्ता नहीं हो रही तो मैच कैसे हो सकता है।
विज्ञापन


भारत-पाक मैच के विरोध में उन्होंने अभियान छेड़ रखा है। इसको मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और लोक सभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी समर्थन दिया है। पाक टीम यदि धर्मशाला में मैच खेलती है तो यहां पर पाक का झंडा फहराया जाएगा, इससे न केवल प्रदेश के अढ़ाई लाख पूर्व सैनिक आहत होंगे बल्कि बॉर्डर पर पाक के खिलाफ मोर्चा खोल शहीद हुए सैनिकों की आत्मा को भी ठेस पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें