फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा को भारत सरकार को उठाने चाहिए उचित कदम : शांता

Tue, 13 Aug 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि जिस बांग्लादेश के निर्माण में भारत की सरकार और जनता ने पूरा समर्थन दिया था, उसी बांग्लादेश में आज हिंदुओं का जीवन भयंकर खतरे में हैं। हिंदुओं के घरों को जलाया जा रहा है और उन सब की हत्या करने की कोशिश की जा रही हैं। इस संबंध में पूरी दुनिया में भारतवासी अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत सरकार को इस संबंध में जल्द हरसंभव तरीके से बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन

भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी इस ज्वलंत प्रश्न को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत हिंदु बहुसख्यंक देश है। यहां पर सभी अल्पसंख्यक पूरे सम्मान और सुरक्षा के साथ रहते है्र लेकिन पड़ोसी बंगलादेश में हिंदुओं का जीवन आज खतरे में है। भारत के मुस्लिम नेताओं का यह परम कर्तव्य है कि वे बांग्लादेश के नेताओं से बड़े जोर से यह कहे कि जब भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक को पूरी सुरक्षा दी जाती है तो बंगलादेश में भी हिंदु अल्पसंख्यक हिंदुओं को पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए। बांग्लादेश की राजनीति की स्थिति अस्थिर है। लंबे समय तक यह अस्थिरता रहेगी। भारत सरकार को बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए युद्ध स्तर पर जल्द उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें