फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत से ही सुरक्षित है भारतीय संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि संस्कृत से ही भारतीय संस्कृति सुरक्षित है। यह व्याख्यानमाला समाज में संस्कृत विषयक ज्ञान में वृद्धि करेगी। हमारे विश्वविद्यालय का संस्कृत विभाग सभी विषय संस्कृत भाषा के माध्यम से अध्ययन करा कर अन्य विश्वविद्यालयों के लिए आदर्श प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन

वह सीयू के संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत दिवस पर संस्कृत संवाद व्याख्यानमाला में बोल रहे थे।
इस अवसर पर ‘सर्वौंवेदांत प्रसिद्ध्यति’ विषय पर गुजरात विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर कमलेश चौकसे ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुराग भट्ट के वेद मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। वहीं डॉ. रणजीत कुमार ने अतिथियों का परिचय करवाया। संस्कृत विभाग के अध्यक्ष के डॉ. बृहस्पति मिश्र ने कार्यशाला का परिचय एवं उद्देश्य बताया।
वाराणसी से पाणिनीय कन्या गुरुकुल की छात्राओं दिव्यश्री एवं सौम्यश्री ने वेद मंत्र का घन पाठ प्रस्तुत किया और संस्कृत विभाग के एमए की छात्रा रंजना ने संस्कृत में गीत प्रस्तुत किया। अंत में डॉ. विवेक शर्मा ने इस व्याख्यानमाला में भाग लेने पर सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें