आशापुरी माता मंदिर की वेबसाइट का शुभारंभ करते आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा। स्रोत: मंदिर
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत लोगों की आस्था का केंद्र आशापुरी माता मंदिर के दर्शन अब ऑनलाइन हो सकेंगे। विधायक एवं मंत्री यादवेंद्र गोमा ने वीरवार को माता आशापुरी मंदिर की वेबसाइट का विधिवत रूप से लोकार्पण किया। तहसीलदार अभिषेक भास्कर ने कहा कि अब श्रद्धालु वेबसाइट के माध्यम से सुबह और शाम की आरती सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, इच्छुक लोग ऑनलाइन माध्यम से दान भी दे सकेंगे। संवाद