इंदौरा में दशहरा महोत्सव में पहुंचे विधायक मलेंद्र राजन का स्वागत करते क्लब सदस्य।-संवाद
इंदौरा/गंगथ (कांगड़ा)। इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन मंगलवार को इंदौरा में आयोजित दशहरा महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए ग्राउंड को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
विधायक ने कहा कि ग्राउंड बनने से क्षेत्रवासियों को सामूहिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिला है। ग्राउंड के विस्तार और विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही ग्राउंड से सटे तालाब का भी सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा।
उन्होंने कृष्ण रामलीला क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को विजयदशमी की बधाई दी। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, डीएसपी संजीव यादव, थाना प्रभारी आशीष पठानिया, क्लब प्रधान सुमित चंद्र शर्मा और उमाकांत सूदन मौजूद रहे। संवाद