फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ग्लो साइन बोर्ड के नाम पर अंधेरे में रखे दुकानदार फिर उड़ाए 22 हजार

Fri, 02 May 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/गगल (कांगड़ा)। दुकानों के बाहर ग्लो साइन बोर्ड लगाने का झांसा देकर अब शातिर दुकानदारों को अपना निशाना बनाने लगे हैं। इस नए पैंतरे से जिला कांगड़ा के दुकानदारों से करीब 22 हजार रुपये की ठगी हुई है। इनमें गगल, सनौरा, टांडा और चैतडू के दुकानदार शामिल हैं। इस दौरान एक दुकानदार को करीब 10 हजार रुपये की चपत लगाई है, जबकि अन्य दुकानदारों से 1500 से दो हजार रुपये तक ठगे हैं। यह राशि उनके मोबाइल रिचार्ज करने वाले खाते से गायब हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इन दुकानदारों को मोबाइल रिचार्ज के लिए संबंधित दूरसंचार कंपनियों की ओर से उपलब्ध करवाई गई डेमो सिम पर फोन किया। इस सिम में मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए खाते में कंपनी की ओर से राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इन सिम पर दुकानदारों को फोन आया कि कंपनी की ओर से उनकी दुकान के लिए ग्लो साइन बोर्ड भेजे हैं। यह साइन बोर्ड उनकी दुकान के पास पहुंचने ही वाले हैं लेकिन इनको तभी गाड़ी से उतारा जाएगा, जब वे फोन पर आने वाले ओटीपी के बारे में बताएंगे। कंपनी की ओर से ग्लाे साइन बोर्ड की बात सुनकर दुकानदारों की ओर से जैसे ही ओटीपी ठगों के साथ साझा किया गया, उसी समय में इस सिम से रिचार्ज करने वाला बैलेंस गायब हो गया। इसमें एक मामला जनवरी का है, जबकि कुछ मामले हाल ही में सामने आए हैं। इसमें एक दुकानदार से ठगे गए 10 हजार रुपये मामले में साइबर क्राइम थाना में शिकायत करवाई थी।
फोन पर कोई नहीं मांगता ओटीपी, सतर्क रहें लोग : एएसपी
साइबर क्राइम के बारे में लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कभी भी कोई ओटीपी मांगे तो जल्दबाजी से काम न लें। फोन कर कोई ओटीपी मांगता है तो इसकी हमेशा जांच करनी चाहिए और हमेशा जागरूक रहना चाहिए कि कोई भी फोन पर ओटीपी नहीं मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हितेष लखनपाल, एएसपी कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें