कथा : स्वस्थानी माता मंदिर रक्कड़ पंजपीरी में चल रही व्रत कथा में दोपहर एक बजे से पंडित सुमित शास्त्री कथा का वर्णन करेंगे।
बैठक: कांगड़ा कोआपरेटिव प्राइमरी एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक की बैठक दोपहर बाद 12:30 बजे धर्मशाला में होगी।
चर्चा: कांगड़ा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक सुबह 10:30 बजे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में आरटीए से संबंधित मामलों पर चर्चा की जाएगी।
शिविर: स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा की ओर से सुबह 9:30 बजे से सुन्नी सरोतरी में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
साक्षात्कार: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में निजी कंपनी सुबह 10 बजे से कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।
शुभारंभ: परागपुर में पूर्वाह्न 11 बजे राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का शुभारंभ होगा
काम की बात
सड़क बंद : देहरा उपमंडल के तहत दा घट्टा रोड पर सीमेंट कंक्रीट का कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह सड़क 10 फरवरी तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए टिक्कर और अन्य मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
ओपीडी : नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. सुजाया (चर्म रोग), डॉ. शैलजा (एमओ), डॉ. नरेंद्र (ऑर्थो), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. नेहा (नेत्र रोग), डॉ. अमरीक (एमओ), डॉ. पायल (एमओ), डॉ. भारती (दंत विभाग), डॉ. संतोष (दंत विभाग) और डॉ. डेजी (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।