साक्षात्कार : सिस इंडिया लिमिटेड कंपनी हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पुरुषों के 150 पद भरने के लिए छह जनवरी को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां में सुबह 10:30 बजे से साक्षात्कार लेगी।
शिविर: स्वास्थ्य खंड शाहपुर के तहत ग्राम पंचायत भलेड़ में टीबी जांच शिविर का आयोजन सुबह साढ़े नौ बजे से किया जाएगा।
कथा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से बगली रोड गुरुद्वारा के पास मटौर में भगवान शिव कथा का आयोजन दोपहर 12 से तीन बजे तक किया जाएगा। कथा का वाचन स्वामी आशुतोष की शिष्या साध्वी मनस्विनी भारती करेंगी।
भगवत कथा: कुठेहड़ में संकीर्तन एवं भागवत रहस्य कथा में कथावाचक नदिया बिहारी दास दोपहर 12 से तीन बजे तक कृष्ण भक्तों को हरि कथा से निहाल करेंगे।
काम की बात
बिजली बंद: विद्युत उपमंडल रानीताल के तहत छह जनवरी को 132/33/11 केवी उपकेंद्र देहरा के आवधिक परीक्षण और आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक बालुग्लोआ, चक बन घीण, भंगवार, डोहग पलोटी, पाईसा, गाहलिया, ठाकुरद्वारा, डाका पलेरा, दौलतपुर, जलाडी, कुल्थी, धमेड, जन्यांकड़, रसुह, दरकाटा, त्रिपल, डोहग, नौशहरा, नंदलू और रानीताल में बिजली बाधित रहेगी।
अस्पताल ड्यूटी: नागरिक अस्पताल कांगड़ा में मंगलवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सुजाया (चर्म रोग), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. नेहा (नेत्र रोग), डॉ. अमरीक (एमओ), डॉ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. पायल (एमओ) और डॉ. डेजी (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।