आज के कार्यक्रम
कथा : पंचरुखी के लदोह में दोपहर दो बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कथा वाचक पंडित ललित सरोच कथा सुनाएंगे।
शिविर : स्वास्थ्य खंड शाहपुर के तहत द्रोणाचार्य काॅलेज में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों की छाती के एक्सरे किए जाएंगे।
हिंदु सम्मेलन: खंड समिति जयसिंहपुर में सुबह 10 बजे से हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन सुबह 10 बजे जयसिंहपुर स्थित बाबा खड़ेश्वरी के आश्रम में आयोजित होगा।
कार्यशाला: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पीएमश्री स्कूलों से पहुंचे शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
पासिंग: देहण मेला ग्राउंड में सुबह 10 बजे से नए और पुराने वाहनों की पासिंग होगी।
काम की बात
बिजली बंद : संघोल-चडियार 11 केवी फीडर के मरम्मत कार्य के कारण सुबह नौ बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान कच्छाल जगियां, मक्कड़, सूद मोहल्ला, बीजापुर, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, जयसिंहपुर अस्पताल, डलू, हलेड़, छत्र, नेत्रू, गदियाडा, थनपाल, चंबी, गदियाड़ा, राम नगर व इसके आसपास के गांव प्रभावित होंगे।
सड़क बंद: तलवाड़ से लंबागांव वाया सुगड़ीबाग मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते सड़क अस्थायी रूप से 30 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर के सहायक अभियंता अंकित समकड़िया ने कहा है कि सड़क पर सीमेंट कंकरीट डाला जाएगा। इस दौरान सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहन चालक अपर लंबागांव-जुंगा देवी मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
अस्पताल ड्यूटी: नागरिक अस्पताल कांगड़ा में मंगलवार को डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. नरेंद्र (ऑर्थो), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. शैलजा (एमओ), डॉ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. पायल (एमओ), डॉ. संतोष (दंत विभाग) और डॉ. डेजी (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।