सांस्कृतिक संध्या: बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर शाम छह बजे शुरू होगी। इसमें गुरनाम भुल्लर प्रस्तुति देंगे।
शिविर : मापतौल विभाग की ओर से सुबह 10 बजे से हरिपुर मुख्य बाजार, दोसड़का और झकलेड़ के दुकानदारों के उपकरणों का सत्यापन किया जाएगा।
शिविर : स्वास्थ्य खंड शाहपुर के तहत सुबह 9:30 से रेहलू खास में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
साक्षात्कार : उपरोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां में सुबह 10 बजे से मेराकुई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, फिटर के पुरुष उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
हवन: गगल से धर्मशाला रोड़ सिथत राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह नौ बजे शांति हवन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भंडारा भी लगाया जाएगा।
छिंज प्रतियोगिता: लंबागांव के कुंज्जेश्वर महादेव मदिर परिसरर में दोपहर 12 बजे छिंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
काम की बात...
- अस्पताल ड्यूटी कांगड़ा
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में बुधवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. नरेंद्र (ऑर्थो), डॉ. अमरीक (एमओ), डॉ. गोपा (सर्जन), डॉ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. शैलजा (एमओ), डॉ. भारती (दंत विभाग), डॉ. संतोष (दंत विभाग) और डॉ. डेजी (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।
सड़क बंद : गोपालपुर से गुजरेड़ा मार्ग कंक्रीट कार्य के कारण 21 फरवरी तक बंद रहेगा। वाहन चालक वाया गोपालपुर चिड़ियाघर मार्ग का इस्तेमाल करें।