फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आज खास
विज्ञापन

-

प्रतियोगिता: धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में चल रही इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सुबह नौ बजे से लीग मुकाबले शुरू होंगे।

उद्घाटन: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया दोपहर ढाई बजे बोह में स्टेज शेड और स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।

टीबी जांच शिविर: स्वास्थ्य विभाग की ओर से धर्मशाला में आंगनबाड़ी केंद्र रामनगर में सुबह दस बजे टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

प्रदर्शनी: कांगड़ा कला संग्रहालय में सुबह दस बजे तीन दिवसीय प्रदर्शनी को कांग्रेस नेता दवेंद्र जग्गी शुभारंभ करेंगे।

साक्षात्कार: उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां में सिस इंडिया कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए सुबह दस बजे से साक्षात्कार शुरू होंगे।

अधिवेशन: रैत ब्लाक के तहत दी कुठमां कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन पूर्वाह्न 11 बजे सभा के प्रांगण में होगा। सभा सचिव नीलम राणा ने बताया कि अधिवेशन की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष गोवर्धन राणा करेंगे।
विज्ञापन



काम की बात
अस्पताल ड्यूटी कांगड़ा
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में बुधवार को डाॅ. अल्पना (एसएमओ), डाॅ. नरेंद्र (ऑर्थो), डाॅ. अरुण (बाल रोग), डाॅ. गोपा (सर्जन), डाॅ. अमरीक (एमओ), डाॅ. पायल (एमओ), डाॅ. नेहा (नेत्र रोग), डाॅ. संतोष, डाॅ. भारती और डाॅ. डेजी (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


बिजली बंद रहेगी
विद्युत उपमंडल मारंडा के अंतर्गत भवारना फीडर की मरम्मत के चलते देहण, मनसिंबल, घडुं, रमेहड़, सलोह, राम नगर कॉलोनी, ठाकुरद्वारा, अरला, अरला हार, सैनिक कॉलोनी, रेपुर टी स्टेट में सुबह नौ बजे से शाम को कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें