फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर फोरम नगरोटा सूरियां इकाई की मासिक बैठक पूर्वाह्न 11 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह नगरोटा सूरियां परिसर में इकाई प्रधान त्रिलोक मैहरा की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन


विधायक सुनेंगे समस्याएं : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विभिन्न कार्यों के उद्घाटन करने के बाद दोपहर दो बजे द्रम्मण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को समस्याएं सुनेंगे

साक्षात्कार: क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सिस इंडिया कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के लिए सुबह दस बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


साक्षात्कार-आईटीआई धर्मशाला में एचआर इंडस्ट्रीज जालंधर की ओर विभिन्न पदों के लिए सुबह दस बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

टीबी जांच शिविर : नगरोटा बगवां स्वास्थ्य खंड के तहत प्राइमरी स्कूल अंबाड़ी में सुबह दस बजे टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

काम की बात
अस्पताल ड्यूटी कांगड़ा
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में मंगलवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. सुजाया (चर्म रोग), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. नरेंद्र (ऑर्थो), डॉ. गोपा (सर्जन), डॉ. भारती, डॉ. डेजी और डॉ. संतोष (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।
हरिपुर के खैरियां फीडर में आज बिजली बंद
गुलेर (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल हरिपुर के अंतर्गत 11 केवी खैरियां फीडर पर री-कंडक्टरिंग का कार्य किया जाना है। इसके चलते 10 फरवरी को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ई. अरविंद कुमार ने बताया कि इस कार्य के तहत फीडर के पुराने तारों को हटाकर उनके स्थान पर नए एवं उच्च क्षमता के तार डाले जाएंगे। मरम्मत कार्य के चलते अंब टिल्लाऊ, झकलेहड़, दोसड़का, इंदिरा कॉलोनी, बंगोली, भटोली फकोरियां, रौड़ डिब्बर, छब्बड़, रम्याल, सपड़ू, खैरियां, अमलेहड़, अमलोह, बौगता और पौड़ में सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें