बैठक: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नगरोटा बगवां की शहरी और ग्रामीण इकाई की बैठक अध्यक्ष अरिन चौधरी की अध्यक्षता में श्री हरि करण महादेव मंदिर 53 मील में पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।
साक्षात्कार: सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पुरुषों के 150 पद भरने के लिए उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर में सुबह 10:30 बजे से साक्षात्कार होंगे।
शिविर: स्वास्थ्य खंड नूरपुर के तहत आईटीआई जसूर में टीबी जांच शिविर का आयोजन सुबह साढ़े नौ बजे से किया जाएगा।
कथा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बगली रोड गुरुद्वारा के पास मटौर में भगवान शिव कथा का आयोजन दोपहर 12 से तीन बजे तक किया जाएगा। कथा का वाचन स्वामी आशुतोष की शिष्या साध्वी मनस्विनी भारती करेंगी।
भगवत कथा : कुठेहड़ में संकीर्तन एवं भागवत रहस्य कथा में कथावाचक नदिया बिहारी दास दोपहर 12 से तीन बजे तक कृष्ण भक्तों को हरि कथा से निहाल करेंगे।
काम की बात
ठेहड़ा-धनोट लिंक रोड 15 दिन बंद
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। ठेहड़ा से धनोट को जोड़ने वाली लिंक सड़क (जुराही मार्ग) पर निर्माण शुरू होने के कारण सड़क को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह सड़क किलोमीटर 1/225 से 1/285 तक के हिस्से में कार्य के कारण सात से 22 जनवरी तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान वाहन अधे-दी-हट्टियां से धनोट, इसके बाद लखवाल चौक से ठेहड़ा, फिर बलारडू होते हुए धनोट की ओर जा सकेंगे।
बिजली बंद रहेगी
विद्युत उपमंडल मारंडा के अंतर्गत पनापर फीडर की मरम्मत के कारण कुरल, सुलह, मझाकड़ा, नानाओ, पंतेहड़, ककड़ें, लाहडतला, हरलबला, जसंसू, बटारल मछलेना के साथ लगते गावों की बिजली सुबह नौ बजे से सायं कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी।