-
जयंती- काल भैरव जयंती एवं भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में ज्वालामुखी के प्राचीन भैरव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, जप-पाठ और हवन का आयोजन सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा।
दंगल- ज्वालामुखी गणेश कॉलोनी के साथ बाबे दी पट्टियां में श्री मां ज्वाला दंगल कमेटी की ओर सुबह 10:00 बजे महादंगल का आयोजन किया जाएगा।
शिविर- गुरुद्वारा नानक जोत साहिब गांव कुठण्डल राजा का तालाब में गुरु नानक पर्व के उपलक्ष्य पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य खंड तियारा के तहत खनियारा और कंड में टीबी जांच शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा।
शिलान्यास- उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11:00 बजे तोतारानी में महिला मंडल भवन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
निरीक्षण- थुरल की पंचायत बछवाई के गांव गरडेड़ में 15 सितंबर को बारिश से हुई त्रासदी पर भू वैज्ञानिक चंडीगढ़ की टीम पूर्वाह्न 11:00 बजे से क्षेत्र का निरीक्षण करेगी।
विधायक सुनेंगे समस्याएं- सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार अपने निवास ननाओं में सुबह 10:00 बजे से लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
काम की बात
बंद रहेगी सड़क- देहरा उपमंडल के तहत बधल-बस्सी-नंगल चौक सड़क 23 नवंबर तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए बधल पुल से जंबल बस्सी वाया कनोई पनिमल मार्गों का उपयोग किया जा सकता है।