फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आज खास
विज्ञापन

-

पीटीए बैठक-राजकीय महाविद्यालय मझीन में अभिभावक-अध्यापक संघ के गठन हेतु संघ की दूसरी बैठक दोपहर दो बजे आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग: स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में डीएलएड की रिक्त सीटें भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

शिविर- पालमपुर के लौहना में सुबह दस बजे से स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रामलीला मंचन- रामलीला क्लब पासू की ओर रात नौ बजे से रामलीला में ताड़का वध सहित अन्य दृश्यों का मंचन किया जाएगा।

ग्राम सभा: लंबागांव खंड की कोटलू, छेंछड़ी, लाहडू, मझेड़ा, मोलग, मुंगल, नाहलना, पपलाह, चंबी और जयसिंहपुर पंचायतों में विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन सुबह दस बजे से किया जाएगा।

काम की बात
बिजली बंद रहेगी
विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव हेतु सुबह साढ़े नौ बजे से कार्य समाप्ति तक 11 केवी खनियारा फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों थात्रि, जूल, खडोता, पटोला, तरापडा, ठेड, टिल्लू, खनियारा बाजार, नड्डी, सोकनी-दा-कोट आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


विद्युत उपमंडल नगरोटा सूरियां के सहायक अभियंता कपिल ने कहा कि पेड़ों की टहनियों की कटाई के कारण उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में बुधवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक 11केवी बरियाल फीडर के तहत कथोली, खब्बल, लुदरेट बरियाल तथा नंदपुर में बिजली बंद रहेगी।

अस्पताल की सड़क 26 तक बंद
देहरा बाजार में अस्पताल की सड़क 20 से 26 सितंबर तक पुली निर्माण के चलते बंद रहेगी। वाहन चालक और एंबुलेंस वाहन चालक पुराने देहरा बाजार की सड़क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग उपमंडल देहरा के एसडीओ राजिंद्र सिंह बग्गा ने दी। संवाद
विज्ञापन


अस्पताल ड्यूटी
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सुजाया (चर्म राेग विशेषज्ञ), डॉ. अंकुश (एमओ), डॉ. गाेपा (सर्जन), डॉ. काजल (गायनी), डॉ. अमरीक (एमओ) और डॉ. महिमा (एमओ) आदि अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त दंत विभाग में डॉ. भारती, डॉ. डेजी और डॉ. संताेष अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें