संगोष्ठी : सीएसआईआर हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर में दो दिवसीय हिमालयी जैव संसाधनों के सतत विकास और संरक्षण के लिए राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन सुबह दस बजे सत्र शुरू होगा।
शिविर : स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा की ओर से तीन सितंबर को स्वास्थ्य खंड नगरोटा बगवां के योल के नर्सिंग कॉलेज में टीबी जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
नुकसान का जायजा : हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुबह दस बजे से बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।
कथा : थुरल बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ पूर्वाह्न 11 बजे समापन होगा।
श्रीमद्भावगत : शिव मंदिर तलाड़ा में श्रीमद्भागवत कथा में दोपहर दो बजे 5वें दिन कथा व्यास स्वामी आदेश पुरी कृष्ण लीलाओं से भक्तों को निहाल करेंगे।
काम की बात
बिजली बंद रहेगी
11 केवी ज्वालामुखी दो फीडर के आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य के चलते तीन सितंबर को ज्वालामुखी बस स्टैंड, ओएन जीसी, पीडब्ल्यूडी व आसपास के क्षेत्रों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।