फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

Fri, 11 Sep 2026 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड महाकाल के तहत सुबह 10 बजे से बीड़ और चौगान में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सम्मेलन
अरनी विश्वविद्यालय इंदौरा में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर आधारित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।

कथा
शीतला महादेव मंदिर योल में श्रीमद्भागवत महापुरान ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।
कांगड़ा के अब्दुलापुर में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में कथावाचक आचार्य कार्तिक शर्मा दोपहर बाद 2 बजे से प्रवचन देंगे।

शिलान्यास
शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे सेहवां में पीएचसी भवन का शिलान्यास करेंगे और इसके बाद लोगों की समस्याएं सुनेंगे।



काम की बात ...
सड़क बंद : रैत-कोहला 2.5 किलोमीटर मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के काम के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान स्थानीय लोगों की आवाजाही पुहाड़ा-चुड़था और हरनेरा-बड़ज-ततवानी सड़क अथवा पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें