रैत (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन की ओर से सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित की जा रही अंडर-14 राज्य स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम वीरवार सुबह रवाना हो गई। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत के प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान और शाहपुर फुटबाल अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष केवल शर्मा भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने टीम को दिए गए सहयोग के लिए संस्थान के प्रबंध निदेशक गंधर्व सिंह पठानिया का आभार जताया। हेड कोच व मैनेजर कर्ण तथा असिस्टेंट कोच रोहन के मार्गदर्शन में रवाना हुई टीम में कार्तिक, शिवम, युवान, शिवानिक, तरणदीप सिंह, नमन, आदिश, अभिषेक मौर्या, अनमोल, अनिरुद्ध राणा, आर्यन राणा, विनायक, शिवेश, अर्णव, अनिकित नाग, आयुष और आरव शामिल हैं। संवाद