तपोवन में विधानसभा परिसर में चल रहे शीत सत्र के 7वें दिन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी।
रैली
जोरावर स्टेडियम में भाजपा की ओर से पूर्वाह्न 11 बजे रैली और प्रदर्शन किया जाएगा।
कथा
जाच्छ में भागवत कथा के तीसरे दिन दोपहर एक से शाम चार बजे तक कथावाचक नदिया बिहारी दास श्रीकृष्ण भगवान की लीलाओं का व्याख्यान करेंगे।
काम की बात
अस्पताल ड्यूटी
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना (एसएमओ), ड़ॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. सुजाया (चर्म रोग), डॉ. रमन (मेडिसिन), डॉ. अरुण (बाल रोग), डॉ. महिमा (एमओ), डॉ. गोपा (सर्जन), डॉ. नेहा (नेत्र रोग) और डॉ. नरेंद्र (ओर्थो) अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त दंत विभाग में डॉ. संतोष और डॉ. डेजी अपनी सेवाएं देंगे।
बिजली बंद
11 केवी नूरपुर फीडर के तहत एनएचएआई के काम के चलते नूरपुर बाजार और निकटवर्ती क्षेत्र, चौगान, खुशीनगर, चिनवां, गियाली एवं मिझग्रां आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। इसके अलावा 11 केवी कोटला फीडर पर एनएचएआई की ओर से बौड़ (काली माता मंदिर) के पास 11 केवी लाइन को बदलने के लिए सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक बलदूण, टानन, बागनी, खैरियां,भड़वार, नागनी, रिन्ना, पचां, टिक्का नगरोटा, कोट पलाहड़ी, समलेट, छोटी धार, कलांगन, कलेरा, गरनियाडू , बरमोली आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी