मुख्य तिब्बती मंदिर मैक्लोडगंज में दलाई लामा सुबह 8:00 बजे टीचिंग में भाग लेंगे। इसके बाद तुशिता स्वर्ग के 100 देवताओं (गदेन ल्हाग्यामा) पर एक संक्षिप्त प्रवचन देंगे। उसके बाद एक संक्षिप्त प्रश्नोत्तर सत्र होगा।
कृषि विभाग के पोर्टल पर धान की खेती की खरीद का दूसरा दिन रहेगा। इस दौरान किसान सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक फसल बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवी पूर्वाह्न 11 बजे साफ-सफाई और जागरूकता कार्यक्रम करेंगे।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रांगण में चौथा कौशल दीक्षांत समारोह पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। इस दौरान कुशल युवाओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
काम की बात
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सुजाया (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंकुश (एमओ), डॉ. नेहा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. अमरीक (एमओ) और डॉ. मीनाक्षी (गायनी) अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त दंत विभाग में डॉ. भारती और डॉ. डेजी सेवाएं देंगे।
बिजली बंद
विद्युत उपमंडल मारंडा के अंतर्गत परौर फीडर की मरम्मत के कारण परौर, बारा बल्लाह, बल्लहा, खड़ोठ, घरथोली जोल पनापर, गगल के साथ लगते गावों की बिजली सुबह 9 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी।