शिविर : गंगथ में सुबह 10 बजे टीबी रोग की जांच के लिए शिविर शुरू होगा। इसमें पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
आयुष मेला - आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र नरगाला में आयुष मेले का शुभारंभ सुबह 10 बजे कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार करेंगे। इसमें स्त्री रोग, बाल रोग, सामान्य रोग, ईएनटी के विशेषज्ञ लोगों की जांच करेंगे।
शिलान्यास - जालग पंचायत के वार्ड-5 लंघा में सुबह 10:30 बजे आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे। क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
उद्घाटन - शाहपुर वन परिक्षेत्र कार्यालय का उद्घाटन उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे करेंगे। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
वार्षिक समारोह - राजकीय महाविद्यालय देहरा में सुबह 10 बजे से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक शशि भूषण शेखड़ी मुख्यातिथि होंगे।
शुभारंभ - सुलह विधानसभा के भवारना भाजपा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे होगा।