- तपोवन में विधानसभा शीतकालीन सत्र के आयोजन को लेकर दोपहर 12:00 बजे उपायुक्त कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा बैठक डीसी कांगड़ा की अध्यक्षता में होगी।
शहीद सुरेंद्र सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सुबह 10:00 बजे शुरू होगा।
शिविर :
महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इंदौरा के टप्पा में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन होगा। इसमें पोर्टेबल एक्सरे मशीन से जांच की जाएगी।
मारंडा के पास देहण मेला ग्राउंड में 10 बजे से दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पासिंग होगी।
सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में आयोजित अंडर-14 एथलेटिक प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सुबह 8:00 बजे से शुरू होंगे।
काम की बात......
- देहरा उपमंडल के अंतर्गत बधल-बस्सी-नंगल चौक सड़क मरम्मत कार्य के चलते आठ से 23 नवंबर तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक तौर पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए बधल पुल से जंबल बस्सी वाया कनोई पनियमल मार्गों का उपयोग किया जाएगा।
- देहरा उपमंडल के अंतर्गत सुनेत से बस्सी सड़क के मरम्मत कार्य के चलते आठ नवंबर से 8 दिसंबर तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए लंबी पुखर से घयोरी और देही पुखर से बाल्स पुखर मार्गों का वैकल्पिक तौर पर उपयोग किया जाएगा।
बिजली बंद:
विद्युत उपमंडल सुलयाली के अंतर्गत 33 केवी सब स्टेशन सदवां में पीरियोडिक टेस्टिंग और आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इससे सदवां, सुलयाली, जेजेएम सुलयाली, नियार लदोडी फीडर के अंतर्गत क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- नागरिक अस्पताल कांगड़ा में शुक्रवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. अंकुश (एमओ), डॉ. काजल (गायनी), शैलजा (सोनोलॉजिस्ट) और डॉ. गाेपा अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त दंत विभाग में डॉ. भारती अपनी सेवाएं देंगी।